Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीति

टूंडला के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी अमरेश पाल सिंह का स्वागत, एमएलसी चुनाव को लेकर मांगे वोट

प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने साफा और फूल-माला पहनाकर किया सम्मान, शिक्षकों से समर्थन की अपील

टूंडला के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी अमरेश पाल सिंह का स्वागत, एमएलसी चुनाव को लेकर मांगे वोट

Oplus_16908288

 

प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने साफा और फूल-माला पहनाकर किया सम्मान, शिक्षकों से समर्थन की अपील

खबर:

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला स्थित गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में उस समय राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली, जब पावागढ़ के युवराज अमरेश पाल सिंह पहली बार विद्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर कॉलेज के प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने साफा बांधकर और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान अमरेश पाल सिंह ने खुद को स्नातक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बताते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी दल के दबाव के चुनाव मैदान में उतरे हैं और क्षेत्र के विकास तथा शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें अपना कीमती वोट देकर समर्थन दें, ताकि वे उनकी आवाज को मजबूती से विधान परिषद तक पहुंचा सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा और चुनावी चर्चा का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!