Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीति

एटा: एमएलसी प्रत्याशी अवधेश पाल सिंह को शिक्षकों का मिला समर्थन, जीत का जताया भरोसा

एटा | 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)

एटा: एमएलसी प्रत्याशी अवधेश पाल सिंह को शिक्षकों का मिला समर्थन, जीत का जताया भरोसा

एटा | 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
एटा-आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी अवधेश पाल सिंह ने सोमवार को एटा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सदन में उठाने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क अभियान के तहत अवधेश पाल सिंह ने अपने काफिले के साथ एटा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। इनमें मुख्य रूप से जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज, श्री भगवान शिव महाविद्यालय और आदर्श पब्लिक स्कूल, प्रकाश नगर कॉलोनी शामिल रहे।
दौरे के दौरान सभी संस्थानों में शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने उनकी कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए समर्थन देने की बात कही और भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।
अवधेश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज की रीढ़ हैं। उनकी प्राथमिकता शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान कर उनकी आवाज को सदन तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रो. वी.बी.एस. परिहार, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रो. प्रवेश पांडेय, दुलारे सिंह भदौरिया, डॉ. सुरेश पाल, डॉ. अजीत शर्मा, डॉ. सौरभ चौधरी, अनुराग शर्मा, एम.एम. चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, डॉ. नीलम चौहान, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ. एस.एस. यादव, प्रमोद सिंह, प्रेमपाल सिंह चौहान, मोहित सक्सेना और संजीव कुमार पचौरी सहित बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता, प्रबुद्ध वर्ग, स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!