Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

थाना दक्षिण में आयोजित समाधान दिवस में डीएम बोले – जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

थाना दक्षिण में आयोजित समाधान दिवस में डीएम बोले – जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता

फिरोजाबाद, 23 मई। थाना दक्षिण में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं और लोगों को प्रताड़ित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करेंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने थाना प्रभारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता को शीघ्र न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

महिला ने भाई पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

समाधान दिवस में थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती निवासी अनीता अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका अपने भाई विवेक अग्रवाल से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल लाइन फिरोजाबाद में वाद संख्या 541/2025 विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस द्वारा उनके भाई को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को जांच के आदेश दिए, ताकि पीड़ित परिवार को मानसिक उत्पीड़न से राहत और सुरक्षा मिल सके।

प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का मामला पहुंचा डीएम के सामने

वहीं थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी अविनाश कुमार कोरी पुत्र हरीराम कोरी ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में मौजा लालऊ में 465 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि स्थानीय दबंग उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और निर्माण कार्य रोकने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इस मामले में जिलाधिकारी ने थाना दक्षिण प्रभारी को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि की पैमाइश कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए।

कई अधिकारी रहे मौजूद

थाना समाधान दिवस के दौरान एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!