धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: श्रावण के प्रथम सोमवार पर निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, तैयारियां पूरी

3 अगस्त को श्री राधाकृष्ण मंदिर से श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक निकलेगी पालकी यात्रा, झांकियां, पुष्प वर्षा और भजन-कीर्तन होंगे मुख्य आकर्षण।

फिरोजाबाद: श्रावण के प्रथम सोमवार पर निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, तैयारियां पूरी

Oplus_16908288

3 अगस्त को श्री राधाकृष्ण मंदिर से श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक निकलेगी पालकी यात्रा, झांकियां, पुष्प वर्षा और भजन-कीर्तन होंगे मुख्य आकर्षण।

फिरोजाबाद | PCT News

श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त को फिरोजाबाद शहर में भगवान श्री बाबा महाकाल की भव्य एवं दिव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री बाबा महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगी। आयोजन समिति ने यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी दी है।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष प्रिंस यादव ने बताया कि पालकी यात्रा का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण मंदिर से होगा। इसके बाद यात्रा सदर बाजार, गंज चौराहा और गंज बाजार होते हुए श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, डाक खाना पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान श्री महाकाल का भव्य श्रृंगार, आकर्षक झांकियां, पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन तथा शिवमय वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरे मार्ग को भक्तिमय बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

समिति के संस्थापक दुष्यन्त यादव एवं सुग्रीव यादव ने नगर के सभी शिवभक्तों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने का भी आग्रह किया।

प्रेस वार्ता में पालकी यात्रा के उपाध्यक्ष निक्की, संस्थापक वेद प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष शुभम राजपूत सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!