यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने किया मार्ग व प्रमुख शिव मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी

फिरोजाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने किया मार्ग व प्रमुख शिव मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी

फिरोजाबाद, 02 अगस्त। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से जनपद के कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख शिव मंदिरों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना टूंडला, पचोखरा एवं मक्खनपुर क्षेत्र के कांवड़ मार्गों के साथ-साथ एटा-टूंडला मार्ग, निहालचंद की पुलिया तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एटा-टूंडला मार्ग पर कांवड़ियों के आवागमन वाले पथ की तत्काल मरम्मत कराने तथा पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं निहालचंद की पुलिया एवं प्रमुख मोड़ों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न हो।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, ड्यूटी प्वाइंट, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार शिविर, चलंत शौचालय तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने सेवा शिविर संचालकों से भी समन्वय बनाकर यातायात बाधित न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि “कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की श्रद्धा, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखें।”

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने निर्देश दिए कि प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!