यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विधानसभा में हंगामे के बाद सपा विधायकों की बैठक, शिवपाल यादव और माता प्रसाद पांडेय ने बनाई आगे की रणनीति

सदन की स्थिति पर हुआ मंथन, विधायक सचिन यादव के निष्कासन के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

विधानसभा में हंगामे के बाद सपा विधायकों की बैठक, शिवपाल यादव और माता प्रसाद पांडेय ने बनाई आगे की रणनीति

सदन की स्थिति पर हुआ मंथन, विधायक सचिन यादव के निष्कासन के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा स्थित पार्टी कार्यालय में अपने विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में सदन के भीतर बने हालात, विपक्ष की रणनीति और आगामी राजनीतिक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया। दोनों नेताओं ने विधायकों के साथ दिनभर की घटनाओं की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधायक सचिन यादव के निष्कासन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी विचार साझा किए गए।

बैठक में मौजूद विधायकों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने और आगामी विधानसभा कार्यवाही के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!