Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedक्राइमयूपी

फिरोजाबाद में अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

14 से 20 अप्रैल तक जिलेभर में चलेगा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल और जांच होंगी तेज

फिरोजाबाद में अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

14 से 20 अप्रैल तक जिलेभर में चलेगा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल और जांच होंगी तेज

14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे डाकयार्ड में हुए भीषण विस्फोट और अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मंगलवार को अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र फिरोजाबाद में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र पाण्डेय एवं प्रभारी अग्निशमन केंद्र दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएंगे और लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रखी गई है। इसके तहत जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर टीमें गठित कर शहरी, तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जनपद में कुल 428 अग्निकांड की घटनाएं हुईं, जिनमें त्वरित कार्रवाई कर 125 लोगों को सुरक्षित बचाया गया तथा लगभग 18 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया। हालांकि, इन घटनाओं में करीब 8 करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति भी दर्ज की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 14 से 20 अप्रैल तक जिले के सरकारी भवनों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों, मॉल, होटल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच और मॉक ड्रिल अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को अग्निसुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें का संकल्प दिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!