एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस, केंद्र सरकार के 12 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस, केंद्र सरकार के 12 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस-2026, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर जन आधार कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद के जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त पहल पर टापा खुर्द स्थित पीके इंटर कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रेड टेप मूवमेंट के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
प्रतिभागियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 15100, 1076, 1930, 1098, 1090, 181 एवं 112 के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पोस्टर चस्पा अभियान चलाकर पंपलेट वितरित किए गए।
जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की अधिकारी एवं डीएमसी अनम अकाशा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धरती से प्राप्त संसाधनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रकारों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर शिक्षा सारस्वत ने छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के महत्व पर प्रकाश डाला।
जन आधार कल्याण समिति के सचिव एवं पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अंजू, मल्टी टास्क वर्कर सतीश, विद्यालय की प्रधानाचार्या योगिता सिंह, डॉ. काव्य जिंदल, दिव्यांशी जिंदल, अनीशा जिंदल, रश्मि शर्मा, पवन शर्मा, दीपक कुमार, निक्की शाह, कु. रामा, प्रज्ञा कुमारी, दीक्षा कुमारी, कशिश, गुंजन, आर्यन, बबलू, शिवा, आदित्य, प्रशांत, जयकांत, योगेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




