क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

हत्या के प्रयास में वांछित दो भाई गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र में छिपे थे आरोपी

थाना उत्तर पुलिस की कार्रवाई, शनि देव मंदिर के पास से दबोचे गए दोनों आरोपी; एक पर हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज

हत्या के प्रयास में वांछित दो भाई गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र में छिपे थे आरोपी

थाना उत्तर पुलिस की कार्रवाई, शनि देव मंदिर के पास से दबोचे गए दोनों आरोपी; एक पर हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज

फिरोजाबाद। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को थाना उत्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे और फिरोजाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिन्स उर्फ प्रिन्सु फौगाट (40) और उसके भाई दीपू उर्फ प्रदीप (35) को गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में जलेसर रोड स्थित नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी थाना उत्तर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनि देव मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना उत्तर में दर्ज हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी प्रिन्स उर्फ प्रिन्सु का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हाथरस जिले में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दीपू उर्फ प्रदीप के खिलाफ भी मारपीट, रंगदारी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राकेश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!