वैज्ञानिक खेती की नई तकनीक सीखने पांच दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए 50 किसान
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना, पंतनगर और करनाल में विशेषज्ञों से सीखेंगे आधुनिक कृषि तकनीक

वैज्ञानिक खेती की नई तकनीक सीखने पांच दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए 50 किसान

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना, पंतनगर और करनाल में विशेषज्ञों से सीखेंगे आधुनिक कृषि तकनीक
फिरोजाबाद, 14 सितम्बर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत जिले के किसानों के लिए पांच दिवसीय कृषक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। सोमवार को विकास भवन परिसर, सिविल लाइन से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कृषक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस भ्रमण में जिले के 50 किसान तथा 10 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। दल 14 से 18 सितम्बर तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर उत्तराखंड तथा गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र, करनाल हरियाणा का भ्रमण करेगा।
भ्रमण के दौरान किसानों को कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती की विधियों, वैज्ञानिक पद्धतियों तथा फसल उत्पादन की नई तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। किसानों को नई तकनीकों को व्यवहारिक रूप से समझने और उन्हें खेती में अपनाने का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है, जिससे फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो सके। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के एक्सपोजर विजिट किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देने और उन्हें व्यवहार में अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद




