Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, मदनी, अजय राय और राजभर के बयानों पर दी प्रतिक्रिया

पालीवाल हॉल में व्यापार मंडल के कार्यक्रम में हुईं शामिल, महिला सुरक्षा व समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर रखी अपनी राय

फिरोजाबाद पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, मदनी, अजय राय और राजभर के बयानों पर दी प्रतिक्रिया

Oplus_16908288

 

पालीवाल हॉल में व्यापार मंडल के कार्यक्रम में हुईं शामिल, महिला सुरक्षा व समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर रखी अपनी राय

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान रविवार को फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में आयोजित व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी द्वारा आजम खान की यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई को “नफरत की राजनीति” बताए जाने संबंधी बयान पर बबीता चौहान ने कहा कि ऐसे लोग समाज में नकारात्मकता फैलाने का प्रयास करते हैं और उन्हें अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नियम-कानूनों की अनदेखी कर बिना अनुमति के निर्माण किए जाते थे, जबकि वर्तमान में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे हुए थे, उन्हें न्याय दिलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे मामलों में यह मान लेना कठिन है कि सभी निर्माण पूरी तरह नियमों और वैधानिक अनुमति के अनुरूप हुए होंगे। अब प्रदेश में अवैध निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह बयान पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। यदि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने यादव और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सबसे अधिक अपराध किए जाने की बात कही थी, बबीता चौहान ने कहा कि यदि उन्होंने ऐसा बयान दिया है तो संभवतः उनके पास इसके समर्थन में कुछ तथ्य या आंकड़े होंगे और उसी आधार पर उन्होंने अपनी बात कही होगी।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महिला आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

बाइट: बबीता चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!