Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच

सैनिक समाज सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच

 

फिरोजाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन, जिला फिरोजाबाद द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस संत विवेकानंद विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माधौगंज शिकोहाबाद में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संगठन की ओर से वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ईसीएचएस पैनल के चिकित्सा विशेषज्ञों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों को नोटबुक, पेन एवं पटका भी प्रदान किया गया।

 

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच

 

कार्यक्रम के दौरान ईसीएचएस पैनल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं संगठन के सदस्यों ने चिकित्सकीय परामर्श के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ लिया।

 

साथ ही संगठन का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार भी रखे।

 

बच्चों को शिक्षा और देशसेवा का संदेश

 

जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ देशसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम के अंत में जलपान के बाद सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए और कार्यक्रम का समापन किया।

 

कार्यक्रम में आयोजक ठेकेदार विजेंद्र सिंह यादव एवं एडवोकेट राहुल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष केके शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, सचिव पवन किशोर, शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष राम नरेश यादव, उपाध्यक्ष एसआई वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, मदनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव, सिरसागंज तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, वीर नारियां, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!