Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमराजस्थानराज्य

घर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

हरिद्वार गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना

जयपुर सांगानेर

घर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

हरिद्वार गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना

देर रात 3 अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

सोना चांदी, LED टीवी और पासपोर्ट तक ले उड़े बदमाश

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां सोनी विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सौरभ वर्मा के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ 31 मार्च 2026 से हरिद्वार गए हुए थे। इसी दौरान 4 अप्रैल की रात करीब 2 बजे से 3:30 बजे के बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।घटना की जानकारी पड़ोसियों ने 112 नंबर पर दी।खास बात यह है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। चोरी हुए सामान में सोने के कुंडल, बच्चों की गुल्लक से नकदी, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 32 इंच की LED टीवी और एक पासपोर्ट शामिल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!