Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन

फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन

फिरोजाबाद के दवरई स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव का जन्मदिन उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रो. रामगोपाल यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रो. रामगोपाल यादव के राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!