फिरोजाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा; 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.34 लाख नकद बरामद
थाना उत्तर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई; ताश की तीन गड्डियां और 12 मोबाइल भी किए गए जब्त

फिरोजाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा; 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.34 लाख नकद बरामद
थाना उत्तर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई; ताश की तीन गड्डियां और 12 मोबाइल भी किए गए जब्त
फिरोजाबाद, 29 जून। जनपद में अवैध जुआ, सट्टा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹2,34,000 की नकदी, ताश की तीन गड्डियां (156 पत्ते) तथा 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना उत्तर क्षेत्र के हरिनगर स्थित एक मकान पर छापेमारी की गई। यह मकान जितेन्द्र जैन का बताया गया है, जहां कई लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 368/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बरामदगी
– ₹2,34,000 नकद
– ताश की 3 गड्डियां (कुल 156 पत्ते)
– 12 मोबाइल फोन
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना उत्तर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय तथा सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपनी-अपनी टीमों के साथ किया।




