Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का गठन, सुभाष चंद्र बने जिलाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कर्मचारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

फिरोजाबाद में विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का गठन, सुभाष चंद्र बने जिलाध्यक्ष

oplus_0

 

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कर्मचारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

oplus_0

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के बाईपास रोड स्थित लक्ष फार्म हाउस में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, फिरोजाबाद का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

oplus_0

बैठक में प्रदीप पचौरी को संरक्षक, महेश वर्मा को संयोजक, सुभाष चंद्र को जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष, सत्यवीर यादव को महामंत्री, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष तथा बंटू कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने की।

oplus_0

इस अवसर पर आगरा मंडल के विभाग प्रमुख चंद्रपाल, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री शिशुपाल तिवारी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, भारतीय मजदूर संघ की महानगर मंत्री राधा शंखवार, कार्यकारी सदस्य रमाकांत यादव, कोषाध्यक्ष तेजस्वी चतुर्वेदी, चाहत फर्म के सुपरवाइजर अजय भास्कर, आंगनबाड़ी यूनियन की अध्यक्ष किरन राठौर, आशा बहन यूनियन की सह संयोजक ममता सहित उदयवीर, मोहन सिंह, सुदवीर सिंह, बरकत अली, मनोज यादव, राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अजय शर्मा, हरेंद्र कुमार, श्रीनिवास श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

oplus_0

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। कार्यक्रम का समापन संगठन और भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में लगाए गए नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!