यूपीराज्यलोकल न्यूज़

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर होटल एसोसिएशन का जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने का लिया संकल्प

टूण्डला के शिव कृपा होटल में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने होटल संचालकों को दिए फूड सेफ्टी के टिप्स

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर होटल एसोसिएशन का जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने का लिया संकल्प

टूण्डला के शिव कृपा होटल में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने होटल संचालकों को दिए फूड सेफ्टी के टिप्स

फिरोजाबाद। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद होटल एसोसिएशन द्वारा टूण्डला स्थित शिव कृपा होटल में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 फिरोजाबाद चन्दन पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों ने सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल यादव द्वारा की गई। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि असुरक्षित भोजन कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि लोगों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करती है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा ने होटल संचालकों से खाद्य सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि फूड सेफ्टी का संकल्प लिए बिना खान-पान व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाया जा सकता।

मुख्य अतिथि चन्दन पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यदि होटल एसोसिएशन संकल्प के साथ कार्य करे तो फिरोजाबाद की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि खान-पान की गुणवत्ता और फूड सेफ्टी कल्चर होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित हाइजिन रेटिंग और रीयूज्ड कुकिंग ऑयल प्रबंधन जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा भविष्य में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने की बात कही।

कार्यक्रम में होटल जलसा, पैराडोर होटल, शिव कृपा होटल, होटल क्लार्क सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से डॉ. अनिल यादव, डॉ. सूरज, रमेश चन्द्र, संदीप कुमार, उमेश कुमार, विनोद वर्मा और अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “समाधान की ओर खाद्य सुरक्षा” रखी गई है, जिसका उद्देश्य सभी लोगों तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!