Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महाउत्सव, 44.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

डीएम के सख्त निर्देश: किसान सम्मान निधि व पीएम आवास योजना के लाभार्थी भी लगाएंगे पौधे, अमृत सरोवरों पर होगा विशेष वृक्षारोपण अभियान

फिरोजाबाद में 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महाउत्सव, 44.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

डीएम के सख्त निर्देश: किसान सम्मान निधि व पीएम आवास योजना के लाभार्थी भी लगाएंगे पौधे, अमृत सरोवरों पर होगा विशेष वृक्षारोपण अभियान

फिरोजाबाद। जनपद में आगामी 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महाउत्सव बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे जिले में 44 लाख 24 हजार 300 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता और जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रत्येक लाभार्थी द्वारा कम से कम एक पौधा लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को अपने आवास या उसके आसपास सहजन का पौधा अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अमृत सरोवरों पर व्यक्तिगत रुचि लेकर सघन वृक्षारोपण कराएं और अभियान की नियमित निगरानी करें। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी और क्षेत्र की उपयुक्तता के अनुसार पौधों का चयन किया जाए, जिससे पौधों की उत्तरजीविता अधिकतम सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनआंदोलन बनाया जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान किए गए वृक्षारोपण की फोटो और वीडियो का संकलन कर उन्हें सोशल मीडिया एवं राज्य सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
वृक्षारोपण अभियान 12 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में लगाए गए पौधों का विवरण संबंधित अधिकारियों द्वारा संकलित कर राज्य स्तरीय प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घर, खेत, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम बदन राम, प्रभागीय वनाधिकारी भानेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!