Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 372 लीटर देशी शराब नष्ट, 42 मामलों से जुड़ा माल किया गया खत्म

थाना उत्तर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत किया विनष्टीकरण

फिरोजाबाद में 372 लीटर देशी शराब नष्ट, 42 मामलों से जुड़ा माल किया गया खत्म

 

थाना उत्तर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत किया विनष्टीकरण

खबर

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के मामलों से जुड़े माल का विनष्टीकरण किया। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के 42 अभियोगों से संबंधित करीब 372 लीटर देशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर तथा ग्रामीण के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इस प्रक्रिया को पूरा कराया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के 13 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह और संबंधित पुलिस टीम की मौजूदगी में शहर से बाहर खुले स्थान पर गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई माल निस्तारण अभियान के तहत की गई, जिससे अवैध शराब के मामलों में पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!