Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 106 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई

सीईआईआर पोर्टल के जरिए मिली सफलता, करीब 19 लाख रुपये के मोबाइल मालिकों को सौंपे गए

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 106 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई

 

सीईआईआर पोर्टल के जरिए मिली सफलता, करीब 19 लाख रुपये के मोबाइल मालिकों को सौंपे गए

फिरोजाबाद, 30 अप्रैल 2026।

जनपद फिरोजाबाद में सर्विलांस सेल और पुलिस टीम ने एक सराहनीय अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने कुल 106 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँग्हे के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण द्वारा की गई, जबकि क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि ये मोबाइल फोन सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है, जिससे उसे ट्रैक करना आसान हो जाता है।

कंपनीवार बरामद मोबाइलों का विवरण:

IQOO – 02, OPPO – 18, TECNO – 04, POCO – 03, MOTOROLA – 04, REALME – 11, REDMI – 10, LAVA – 01, ONEPLUS – 04, VIVO – 27, SAMSUNG – 21, NOKIA – 01

पुलिस के अनुसार, अब तक जनपद में कुल 1276 मोबाइल फोन विभिन्न जनपदों और राज्यों की पुलिस के सहयोग से बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार जताया और इस अभियान की सराहना की।

टीम का योगदान:

इस सफल अभियान में निरीक्षक मुकेश कुमार (प्रभारी सर्विलांस) सहित सर्विलांस टीम और जनपद के सभी थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!