Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: खेत जोतने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, 7 लोग घायल

खंगरई गांव में जमीन जोतने के दौरान हुआ विवाद, एक पक्ष से पिता और दो बेटे सहित कुल सात लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी।

फिरोजाबाद: खेत जोतने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, 7 लोग घायल

Oplus_16908288

खंगरई गांव में जमीन जोतने के दौरान हुआ विवाद, एक पक्ष से पिता और दो बेटे सहित कुल सात लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी।

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। खंगरई गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से पिता और उनके दो बेटे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नगला गोला निवासी जगदीश प्रसाद (60) पुत्र मंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने खंगरई गांव में करीब साढ़े सात बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। मंगलवार सुबह वह अपने दोनों पुत्रों मनजीत सिंह (30) और रणजीत सिंह (25) के साथ खेत जोतने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के किशनवीर और उसके साथियों के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें जगदीश प्रसाद, उनके पुत्र मनजीत सिंह और रणजीत सिंह सहित कुल सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि जगदीश पक्ष से तीन तथा किशनवीर पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!