Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदी थार, पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

टूण्डला रेलवे स्टेशन के पास खंडहर रेलवे क्वार्टर से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के कब्जे से महिंद्रा थार बरामद

पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदी थार, पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

 

टूण्डला रेलवे स्टेशन के पास खंडहर रेलवे क्वार्टर से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के कब्जे से महिंद्रा थार बरामद

 

फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस ने वांछित आरोपी योगेश पुत्र नाहर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना टूण्डला में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से महिंद्रा थार गाड़ी भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस ने टूण्डला रेलवे स्टेशन के पास टीन शेड स्थित खंडहर रेलवे क्वार्टर और माल गोदाम के पास से आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस का दावा है कि बरामद महिंद्रा थार आरोपी ने पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदी थी। गाड़ी की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी योगेश पुत्र नाहर सिंह, निवासी बलीपुर तपस्या, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद के खिलाफ थाना टूण्डला में मुकदमा अपराध संख्या 455/26, धारा 69, 318(4) और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिंद्रा थार संख्या UP 80 GC 8009 बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज पौनियां, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल अजय शंकर और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!