Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप मरीज परेशान

पंजीकरण काउंटर बंद एक्सरे सेवाएं रुकी जनरेटर समय पर न चलने से मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप मरीज परेशान

 

पंजीकरण काउंटर बंद एक्सरे सेवाएं रुकी जनरेटर समय पर न चलने से मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

फ़िरोज़ाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को अचानक बिजली गुल हो जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। बिजली कटौती के चलते पंजीकरण काउंटर बंद पड़ गए और एक्सरे सेवाएं भी ठप हो गईं, जिससे अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब आधे घंटे तक व्यवस्थाएं बाधित रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज में बिजली जाने के बाद अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। पर्ची बनवाने आए मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे, जबकि एक्सरे रूम के बाहर जांच कराने वाले मरीजों की भीड़ जमा हो गई। कई मरीज दर्द से परेशान नजर आए लेकिन मशीनें बंद होने के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी। गर्मी के चलते बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए।

सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े अस्पताल में बिजली बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद उसे समय पर चालू क्यों नहीं किया जा सका। मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए उन्हें इधर उधर भटकना पड़ा और अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक व्यवस्था नजर नहीं आई।

करीब आधे घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहने से मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह की व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मरीज और तीमारदारों ने बताया कि बिजली न होने के कारण पर्ची नहीं बन पा रही थी और एक्सरे जैसी जरूरी जांचें भी बंद थीं। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन को बेहतर इंतजाम करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!