Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में मोहम्मदपुर हाजीपुर सर्कुलर रोड पर चला बुलडोजर, नाले से हटाए गए अवैध कब्जे

फिरोजाबाद नगर निगम और एंटी टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई, जल निकासी व्यवस्था सुधारने को चला अभियान

फिरोजाबाद में मोहम्मदपुर हाजीपुर सर्कुलर रोड पर चला बुलडोजर, नाले से हटाए गए अवैध कब्जे

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद नगर निगम और एंटी टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई, जल निकासी व्यवस्था सुधारने को चला अभियान

Oplus_16908288

खबर

फिरोजाबाद में मोहम्मदपुर से हाजीपुर तक सर्कुलर रोड पर नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को फिरोजाबाद नगर निगम और एंटी टास्क फोर्स प्रवर्तन दल ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से नाले पर बने अस्थायी और पक्के अवैध निर्माणों को हटाया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर नाले के ऊपर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। बारिश के समय इन अवैध कब्जों के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती थी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

फिरोजाबाद नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में नालों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!