सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड 12 के लोगों का नगर निगम में हंगामा, धरने पर बैठे निवासी
ककरऊ लक्ष्मी नगर की नई आबादी में सड़क न बनने से लोगों में आक्रोश, 15 लाख का एस्टीमेट बनने के बावजूद काम शुरू न होने का आरोप
सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड 12 के लोगों का नगर निगम में हंगामा, धरने पर बैठे निवासी
ककरऊ लक्ष्मी नगर की नई आबादी में सड़क न बनने से लोगों में आक्रोश, 15 लाख का एस्टीमेट बनने के बावजूद काम शुरू न होने का आरोप
खबर
फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 12 स्थित ककरऊ लक्ष्मी नगर के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनकी समस्या लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि करीब 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
स्थानीय निवासी राखी शंखवार ने बताया कि लक्ष्मी नगर ककरऊ की नई आबादी में काफी समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
वहीं नगर निगम के एक्सईएन विजेंद्र पाल ने बताया कि मामला वार्ड नंबर 12 से संबंधित है और सड़क निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




