क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस ने 752 ग्राम गांजा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस ने 752 ग्राम गांजा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 752 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा 12 मई 2026 की रात गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सैनिक कैंटीन के आगे तथा टाटा मोटर्स शोरूम, ग्राम रसीदपुर कनैटा के पास टूटी बाउंड्री के बीच जाने वाले रास्ते से अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 752 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस संबंध में थाना मटसेना पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

श्री तेजस त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर जनपद फिरोजाबाद

श्री विमलेश कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मटसेना

उपनिरीक्षक अंकित कुमार

हेड कांस्टेबल शमशाद खान

कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार

कांस्टेबल सुशील कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!