Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्य

हरियाणा की तर्ज पर श्रमिकों के हितों की समीक्षा, जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी

हरियाणा की तर्ज पर श्रमिकों के हितों की समीक्षा, जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी

फिरोजाबाद। अन्य राज्यों विशेषकर हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिकों के मानदेय में की गई उल्लेखनीय वृद्धि के बाद जनपद में भी श्रमिकों के हितों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास की मुख्य धारा में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है और उनके हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक को उसका जायज हक और सम्मान मिलना सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को कड़े निर्देश, श्रमिकों से संवाद पर जोर
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें और श्रमिकों से सीधा संवाद बनाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
उद्यमियों को भी दी नसीहत
बैठक में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों का कल्याण ही उद्योगों की प्रगति का मूल मंत्र है। यदि श्रमिक संतुष्ट रहेंगे तो उद्योग भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।
कार्यस्थल पर रेस्ट रूम बनाने के निर्देश
श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यस्थलों पर रेस्ट रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!