यूपीराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे पर्यटन ऑडिटोरियम व ग्लास म्यूजियम का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी, तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे पर्यटन ऑडिटोरियम व ग्लास म्यूजियम का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी, तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पर्यटन ऑडिटोरियम एवं ग्लास म्यूजियम का शुक्रवार को आयुक्त आगरा मंडल नागेंद्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आगरा शैलेश कुमार पाण्डेय तथा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त नागेंद्र प्रताप ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित एवं पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

आयुक्त ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी कर निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

वहीं डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था एवं परिसर प्रबंधन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने और परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यह भवन शीघ्र ही जनता और पर्यटन विभाग को समर्पित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोषजनक सुधार लाने और समयबद्ध तरीके से परियोजना पूर्ण करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!