मक्खनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दबोचे आरोपी, छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद

मक्खनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दबोचे आरोपी, छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद
फिरोजाबाद, 06 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू तथा छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 161/26 धारा 304(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजा पुत्र यासीन एवं सलमान पुत्र राजू खान को शिकोहाबाद की ओर जाने वाले सर्विस रोड स्थित सांती अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी राजा पुत्र यासीन निवासी हसमतनगर, थाना रामगढ़ के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं सलमान पुत्र राजू खान निवासी हसमतनगर, थाना रामगढ़ के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। राजा के खिलाफ मु0अ0सं0 164/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा सलमान के खिलाफ मु0अ0सं0 165/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, महिला उपनिरीक्षक राखी, हेड कांस्टेबल शिवकुमार तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, महेश कुमार एवं ब्रजभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




