फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
लाइनपार पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
लाइनपार पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
फिरोजाबाद, 04 सितंबर 2026।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने वाजिदपुर अंडरपास से ठार कठेंगर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त मुन्नेश पुत्र हरगोविन्द, निवासी नगला विश्नू, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना लाइनपार में मु0अ0सं0 203/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नेश के विरुद्ध फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 9 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य, उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, रिजर्व कांस्टेबल आनन्द यादव और रिजर्व कांस्टेबल विकाश कुमार शामिल रहे।
PCT News | फिरोजाबाद




