Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की पहल, शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की पहल, शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय अध्यक्षा के निर्देशन में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!