Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजाबाद में सुरक्षा बढ़ी, SSP आदित्य लांग्हे ने किया सघन चेकिंग और पैदल गश्त

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी सैबोटाज व डॉग स्क्वाड के साथ जांच, संदिग्धों और वाहनों पर रखी गई नजर

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजाबाद में सुरक्षा बढ़ी, SSP आदित्य लांग्हे ने किया सघन चेकिंग और पैदल गश्त

 

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी सैबोटाज व डॉग स्क्वाड के साथ जांच, संदिग्धों और वाहनों पर रखी गई नजर

 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में नगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान एवं पैदल गश्त की गई।

 

SSP आदित्य लांग्हे ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा नगर क्षेत्र के चारों थाना प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश रोडवेज बस स्टैंड, बस स्टैंड की कैंटीन, बस यात्रियों और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कराई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन समेत अन्य महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर एंटी सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों की जांच की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। साथ ही संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा लगातार प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

SSP द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर पैदल गश्त, सघन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्रीय पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!