यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर PDA अभियान को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के निर्देश, विधायक मुकेश वर्मा ने जनता की समस्याएं विधानसभा में उठाने का किया दावा

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर PDA अभियान को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के निर्देश, विधायक मुकेश वर्मा ने जनता की समस्याएं विधानसभा में उठाने का किया दावा

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने की, जबकि संचालन पार्टी की महासचिव मीना राजपूत ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सिद्धांत को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक-एक PDA प्रहरी को जिम्मेदारी देकर संगठन को सक्रिय बनाया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर गांव-गांव PDA पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम जनता तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाया जा सके।

बैठक में शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लगातार विधानसभा में उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं को संज्ञान में लेकर विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सदन में प्रभावी ढंग से रखा जाता है, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई हो सके।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर राम सेवक यादव, जमुना कठेरिया, शम्मी कपूर, राजकुमार राठौर, रघुराज सविता, संजय कुशवाहा, चरण सिंह यादव, संदीप प्रजापति, नीरज यादव, सत्येंद्र जैन सोनी, अनिल यादव, केवी यादव, अशोक यादव, शराबी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!