Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

महिला आरक्षण के विरोध पर गरमाई सियासत, भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद आवास घेरा

नारी शक्ति वंदन योजना के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

महिला आरक्षण के विरोध पर गरमाई सियासत, भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद आवास घेरा

Oplus_16908288

नारी शक्ति वंदन योजना के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में रविवार को महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाली नारी शक्ति वंदन योजना के विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अक्षय यादव के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “नारी शक्ति का विरोध बंद करो” और “महिला विरोधी सोच मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है, लेकिन विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में मजबूत भागीदारी देने का रास्ता साफ हुआ है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन योजना महिलाओं को नई पहचान और सम्मान दिलाने का काम करेगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन सांसद आवास के बाहर पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई। हालांकि किसी प्रदर्शनकारी ने पानी नहीं पिया, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं के इस कदम की लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. अनुपम शर्मा, नीलम दिवाकर, रामनरेश कटारा, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!