दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर कर्खा अंडरपास से नसीरपुर पुलिस ने सिंगराज उर्फ अलवर सिंह को दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी

दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर कर्खा अंडरपास से नसीरपुर पुलिस ने सिंगराज उर्फ अलवर सिंह को दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी
फिरोजाबाद, 6 सितंबर 2026।
थाना नसीरपुर पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सिंगराज उर्फ अलवर सिंह को फतेहपुर कर्खा अंडरपास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिंगराज उर्फ अलवर सिंह पुत्र केशव दयाल, निवासी गढ़ी दान सहाय, थाना नसीरपुर, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
अभियुक्त थाना नसीरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 210/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, कांस्टेबल 1139 विकास प्रिय अशोक एवं कांस्टेबल 1897 अंकुश कुमार, थाना नसीरपुर पुलिस टीम।
PCT News




