Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 6 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ दो तमंचे, कारतूस व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद; दोनों आरोपी गोरखपुर के निवासी

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 6 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ दो तमंचे, कारतूस व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद; दोनों आरोपी गोरखपुर के निवासी

 

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी और अवैध असलाह के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही करीब 6 लाख रुपये मूल्य की हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना दक्षिण क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अर्चित पुत्र अरविन्द सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर तथा आशुतोष पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जटेपुर रेलवे कॉलोनी, थाना शाहपुर, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब, एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 50 BR 4149), चार एटीएम/क्रेडिट कार्ड, दो अवैध तमंचे .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे पहले भी वे कई बार इस तरह शराब की तस्करी कर चुके हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचे और कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने इसे अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!