शहीद संविदा कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्युत उपकेंद्रों पर रखा गया मौन

शहीद संविदा कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्युत उपकेंद्रों पर रखा गया मौन
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जनपद भर में आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले एक माह के भीतर कार्य के दौरान शहीद हुए संविदा कर्मचारियों को मौन धारण कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित संविदा कर्मचारियों ने दिवंगत साथियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। साथ ही कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में संघ के दक्षिणांचल महामंत्री संतोष बिहारी, दक्षिणांचल संगठन मंत्री प्रदीप पचौरी, जोन महामंत्री महेश वर्मा सहित राधेश्याम, बरकत अली, सूरज झा, सनी, राजेश यादव, मनमोहन, हरिओम एवं अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित साथियों ने दिवंगत कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।




