Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

जश्ने ताल कार्यक्रम में डांडिया नृत्य की धूम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा महिला शाखा का आयोजन, समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता पर जोर

जश्ने ताल कार्यक्रम में डांडिया नृत्य की धूम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा महिला शाखा का आयोजन, समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता पर जोर

फिरोजाबाद:

अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा की महिला शाखा द्वारा “जश्ने ताल” कार्यक्रम के तहत डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म की सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त और जीवंत बनाए रखना तथा समाज में एकता, उत्साह और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा।

राष्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक रंग बिखेरे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान डांडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विजेताओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन सचिव तरु कुलश्रेष्ठ और सांस्कृतिक मंत्री आकांक्षा कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।

महिला अध्यक्ष अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार कुलश्रेष्ठ, सचिव प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ, युवा शाखा अध्यक्ष गौरव कुमार कुलश्रेष्ठ, योगेंद्र मोहन कुलश्रेष्ठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!