Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सोनभद्र में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

क्रिप्टो और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, 500 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी ईडी

सोनभद्र में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

क्रिप्टो और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, 500 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी ईडी

Oplus_16908288

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में साइबर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिप्टोकरेंसी और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये निवेश कराते थे और बाद में धनराशि को क्रिप्टो के माध्यम से विदेश भेज देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी सुफियान, मोहम्मद दानिश, अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी गिरोह के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

यूएई में बैठा है गिरोह का सरगना

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना रवि चौधरी वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहा है। उसके खिलाफ पहले से इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। रवि चौधरी विभिन्न राज्यों की पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी वांछित बताया जा रहा है।

500 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की जांच

जांच के दौरान पुलिस को एक बैंक खाते में लगभग 500 करोड़ रुपये के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। इस संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।

10.70 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज

मामले की शुरुआत चोपन थाना क्षेत्र निवासी दीपक वर्मा की शिकायत से हुई थी। उन्होंने साइबर थाना सोनभद्र में 10 लाख 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क तक पहुंचने में सफल रही।

एसपी बोले—गिरोह की जड़ों तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!