Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई TET परीक्षा, डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और प्रश्नपत्र सुरक्षा का लिया जायजा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई TET परीक्षा, डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और प्रश्नपत्र सुरक्षा का लिया जायजा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जनपद में गुरुवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

फिरोजाबाद पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!