थाना उत्तर में 9.16 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन
पुराने जर्जर भवन की जगह आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
थाना उत्तर में 9.16 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन

पुराने जर्जर भवन की जगह आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। जनपद के थाना उत्तर परिसर में पुराने जर्जर भवन के स्थान पर 9.162 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नया प्रशासनिक भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही आम जनता को बेहतर, त्वरित और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अधिकारियों के अनुसार यह भवन जनसेवा को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नया मल्टीस्टोरी भवन पुलिस प्रशासन के कार्यों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाएगा।




