पचोखरा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पचोखरा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, 6 सितंबर। थाना पचोखरा पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
22 वर्षीय नन्दू गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नन्दू पुत्र राजन सिंह, निवासी नारायन नगर, पानी की टंकी के पास, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 180/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले से दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 689/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस तथा थाना पचोखरा में वर्तमान मु0अ0सं0 180/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमचन्द यादव, हेड कांस्टेबल 363 सतेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल 414 राजीव कुमार शामिल रहे।
PCT News | फिरोजाबाद




