Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

30 उद्यमियों को मिला ‘उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड’

एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित, एमएसएमई को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़; सब्सिडी, लोन और औद्योगिक प्रशिक्षण की दी जानकारी

30 उद्यमियों को मिला ‘उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड’

 

एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित, एमएसएमई को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़; सब्सिडी, लोन और औद्योगिक प्रशिक्षण की दी जानकारी

 

फिरोजाबाद। एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में सुहाग नगरी सहित विभिन्न जनपदों के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और कारोबारी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 30 संस्थाओं को ‘उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ प्रदान किए गए।

 

समारोह में उद्यमियों ने कारोबार शुरू करने से लेकर समय के साथ व्यापार में किए गए बदलावों और अपने अनुभव साझा किए। वहीं विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने उद्यमियों को व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी दी।

 

30 संस्थाओं को मिला सम्मान

 

कार्यक्रम में लक्ष्मी हैंडीक्राफ्ट, एक्सिस टूल्स, पारंगत कंप्यूटर, एईटीडी एजुकेशन, श्री गिर्राज जी, महावीर एजुकेशनल ट्रस्ट दिल्ली, फायर सेफ्टी, शिकोहा एग्रो, कौशल एंटरप्राइज, दाऊजी ट्रेडर्स, रागिनी गारमेंट्स, सत्यम इवेंट, एसआर ग्रुप, एयरकूल, अर्ली इंटरनेशनल, गंगा इवेंट, केडी फुटवियर, उदय पैथोलॉजी, एचजीएल ग्लास, एग्रो वेंचर्स, प्रिंस यूनिफॉर्म, कान्हा फूड, रामदत्त टेक्सटाइल जयपुर, वैष्णवी इंस्टीट्यूट, सना बुटीक, अमरदीप एसोसिएट्स, श्रीनाथ पेट्रो स्टेशन और श्री विनायक सहित कुल 30 संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

एमएसएमई क्षेत्र को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़

 

एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सुनील जैन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना और उनके लिए अनुकूल कारोबारी वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और रोजगार सृजन के साथ आर्थिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की दी जानकारी

 

कार्यक्रम में सहायक निदेशक एमएसएमई आगरा अभिषेक सिंह ने नए उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं और विभिन्न प्रदर्शनियों में सहभागिता की जानकारी दी।

 

वहीं पीपीडीसी आगरा के सहायक निदेशक योगेश श्रीवास्तव, सीएफटीआई के सहायक निदेशक ईश्वर सिंह और सीडीजीआई फिरोजाबाद के डिप्टी डायरेक्टर रोहित कुमार ने एमएसएमई उद्यमियों को अधिक सशक्त, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

 

बैंकिंग एक्सपर्ट ने बताए लोन के आसान नियम

 

नेशनल एससी-एसटी हब आगरा के बैंकिंग प्रोफेशनल राहुल जैन ने उद्यमियों को व्यापारिक लोन लेने की प्रक्रिया और जरूरी नियमों की जानकारी दी। वहीं सीएफटीआई के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरीशंकर ने औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

 

समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद

 

डॉ. शिवकांत पलिया के कुशल संचालन में आयोजित समारोह में जगदीश जिंदल, अनूप कोटिया, डॉ. काव्य जिंदल, डॉ. रश्मी जैन, डॉ. रचना उपाध्याय, डॉ. दीपांशी जिंदल, डॉ. जया शर्मा, डॉ. अपूर्व यादव, डॉ. आनंद कुमार मित्तल, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. पुनीत रावत और डॉ. अनुराधा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!