E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आसिफ उर्फ थोथिला

रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद; आरोपी पर पहले से 9 मुकदमे दर्ज

6 सितंबर 2026 | फिरोजाबाद

 

तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आसिफ उर्फ थोथिला

 

रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद; आरोपी पर पहले से 9 मुकदमे दर्ज

 

फिरोजाबाद। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सांती रोड से भीकनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 50 मीटर अंदर भीकनपुर क्षेत्र से आसिफ उर्फ थोथिला पुत्र उमरदराज को पकड़ा गया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद थाना रामगढ़ में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 529/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

आपराधिक रिकॉर्ड ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आसिफ उर्फ थोथिला का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी से संबंधित धाराओं और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 9 पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रामगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के कई मामले भी शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस टीम ने दबोचा

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल शुभम तेवतिया, कांस्टेबल दीपक कुमार और रिजर्व पुलिस आरक्षी रचित चौधरी शामिल रहे।

 

बरामदगी:

 

– 01 अवैध तमंचा 315 बोर

– 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!