यूपीराज्यलोकल न्यूज़

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अभिनव पहल, रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस कर्मियों के प्रति जताया आभार

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अभिनव पहल, रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस कर्मियों के प्रति जताया आभार

 

फिरोजाबाद, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत फिरोजाबाद में जिला प्रशासन की ओर से एक अभिनव पहल की गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सहभागिता और देशभक्ति की भावना की सराहना की।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समर्पण और देशभक्ति के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगे का निर्माण किया है। इससे जिले में राष्ट्रप्रेम की भावना को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की यह पहल आर्थिक स्वावलंबन के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के अवसर पर फिरोजाबाद पुलिस और जिला प्रशासन महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस कर्मियों को बांधा गया रक्षा सूत्र जनसेवा, कर्तव्य, निष्ठा और आमजन की सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करता है।

 

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील की कि वे समाज के लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के महापर्व से गर्व के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

 

उन्होंने कहा कि जब महिला शक्ति आत्मनिर्भर बनती है तो समाज और राष्ट्र की प्रगति को गति मिलती है। महिलाओं की मेहनत और देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायी है।

 

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी और डीसी एनआरएलएम तूलिका श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद के विशेष योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया।

 

जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा जारी सूचना के आधार पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!