Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: खैरगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी के तार, तमंचा और कारतूस बराम

चोरी के मुकदमे का खुलासा, एक आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज; दोनों को न्यायालय भेजा गया

फिरोजाबाद: खैरगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी के तार, तमंचा और कारतूस बराम

चोरी के मुकदमे का खुलासा, एक आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज; दोनों को न्यायालय भेजा गया

फिरोजाबाद। जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार के दो बंडल, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 150/2026 से संबंधित कार्रवाई करते हुए विकास पुत्र कंचन सिंह (24 वर्ष) एवं रोहित उर्फ शुक्ला पुत्र नरेश (21 वर्ष) निवासी गिहार कॉलोनी, तहसील रोड, शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने चोरी के मामले के साथ-साथ अवैध असलहा मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ शुक्ला के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास के खिलाफ भी थाना खैरगढ़ में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बरामदगी

चोरी किए गए बिजली के तार के दो बंडल

एक अवैध तमंचा 315 बोर

एक जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई थाना खैरगढ़ प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल अलि वारिस तथा आरक्षी अजय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!