Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

सफलता का मार्ग अधिकारियों के साथ: नगर आयुक्त ने 3,100 छात्रों से किया सीधा संवाद

पीडी जैन इंटर कॉलेज में नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए धैर्य, अनुशासन और मेहनत का दिया मंत्र

सफलता का मार्ग अधिकारियों के साथ: नगर आयुक्त ने 3,100 छात्रों से किया सीधा संवाद

पीडी जैन इंटर कॉलेज में नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए धैर्य, अनुशासन और मेहनत का दिया मंत्र

 

फिरोजाबाद/25 अगस्त/सू0वि0। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अभिनव पहल ‘सफलता का मार्ग अधिकारियों के साथ’ के अंतर्गत नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने पीडी जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से करीब 3,000 विद्यार्थी तथा प्रत्यक्ष रूप से 100 विद्यार्थी जुड़े।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए धैर्य, समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी से निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो विद्यार्थी अनुशासित रहकर पूरी लगन से मेहनत करते हैं, वही अपने सपनों को साकार करने में सफल होते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नगर आयुक्त से विभिन्न प्रश्न पूछे। कई छात्रों ने नौसेना, एनडीए और प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर नगर आयुक्त ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

नगर आयुक्त ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्षों और सफलता की यात्रा को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और विषयों की स्पष्ट समझ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया और मनोबल बढ़ाया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!