Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 41 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग में चयनित युवाओं को विकास भवन सभागार में वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, किसानों को उन्नत खेती के लिए देंगे तकनीकी मार्गदर्शन

फिरोजाबाद में 41 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग में चयनित युवाओं को विकास भवन सभागार में वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, किसानों को उन्नत खेती के लिए देंगे तकनीकी मार्गदर्शन

 

फिरोजाबाद, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 41 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मेयर कामिनी राठौर, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव एवं उपनिदेशक कृषि सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि जनपद को 41 प्राविधिक सहायक मिले हैं, जो तकनीकी जानकारी के माध्यम से किसान भाइयों को उन्नतशील खेती के तरीके बताएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और जनपद को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर युवाओं को नियुक्ति का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!