Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का उग्र प्रदर्शन जनता में बढ़ते बिजली बिलों पर फूटा आक्रोश

मथुरा नगर स्थित एसएन फीडर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन स्मार्ट मीटर हटाने और बिलों में राहत की मांग

फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का उग्र प्रदर्शन जनता में बढ़ते बिजली बिलों पर फूटा आक्रोश

 

मथुरा नगर स्थित एसएन फीडर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन स्मार्ट मीटर हटाने और बिलों में राहत की मांग

खबर

फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ जनआक्रोश खुलकर सामने आया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में मथुरा नगर स्थित एसएन फीडर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक महिलाएं और युवा शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में स्मार्ट मीटर हटाओ जनता को राहत दिलाओ और बिजली विभाग होश में आओ जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है जिससे गरीब मजदूर किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर सरकार और बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। इसके साथ ही राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने बढ़े हुए बिजली बिलों पर रोक लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के साथ अन्याय हो रहा है और बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सरकार और बिजली विभाग की मिलीभगत से जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश निषाद ने कहा कि हर वर्ग इस समस्या से परेशान है और सरकार को तुरंत इस व्यवस्था की जांच करानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक कई गुना बढ़ोतरी हुई है जिससे घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।

 

कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और जब तक स्मार्ट मीटर की व्यवस्था में सुधार नहीं होता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!