ट्रैनी IPS राजेश गुनावत ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

ट्रैनी IPS राजेश गुनावत ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में 100 छात्राओं से सीधा संवाद, 3000 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़े
खबर:
फिरोजाबाद। “सफलता का मार्ग अधिकारियों के संग” श्रृंखला के अंतर्गत ट्रैनी आईपीएस राजेश गुनावत ने महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज पहुंचकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में करीब 100 छात्राएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ीं, जबकि 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।
ट्रैनी आईपीएस राजेश गुनावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर और कठोर परिश्रम आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों को पूरी जिज्ञासा, ध्यान और लगन के साथ सीखने की अपील की। सिविल सर्विसेज में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सामान्य जागरूकता और समसामयिक विषयों की जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने पर जोर दिया।
राजेश गुनावत ने कहा कि एक सफल नागरिक बनने के लिए समाज और अपने आसपास के वातावरण को समझना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयासों से मनचाही मंजिल हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डे भी उपस्थित रहीं।
PCT News Digital | Pink City Times




